Breaking News
PhotoText 7

मंदिर को भी नहीं बख्श रहे चोर, भगवान के घर से लाखों की चोरी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) :चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब ना तो उन्हें पुलिस का डर रह गया है और ना ही भगवान का…शायद यही वजह रही है कि अब भगवान का घर भी महफूज नहीं रह गया है और चोर बेझिझक मंंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं. ताजा मामला जिले के चौथम थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक ही रात चोरों ने स्थानीय दो मंदिरों में हाथ साफ कर लिया है.




मिली जानकारी के अनुसार चौथम के लालपुर स्थित मां काली मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चांदी का झांप व त्रिशूल, सोना का टिकली सहित मंदिर की दानपेटी में पड़ी रूपयों को उड़ा ले गये हैं. मंदिर में चोरी की घटना की खबर तब हुई जब रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी इंद्रनाथ मिश्र मंदिर परिसर में फूल तोड़ने पहुंचे. मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया और मंदिर में चोरी की खबर क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई.

IMG 20190519 WA0008

मंदिर लगभग 60 वर्ष पुराना बताया जाता है और इससे स्थानीय लोगों का आस्था व विश्वास जुड़ा हुआ है. मंदिर कमिटी के कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव नवल किशोर सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, अश्विनी सिंह, मंटुन सिंह आदि कि मानें तो चोरों ने नगदी व जेबरात सहित लगभग 1 लाख का नुकसान पहुंचाया है. दूसरी तरफ बीती रात ही चोरों ने चौथम के डीह टोला स्थित बजरंगबली मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि बजरंगबली मंदिर के दानपेटी का भी ताला तोड़कर चोरों ने नगदी उड़ा ली है.

IMG 20190519 WA0009

बहरहाल चौथम के दो मंदिरों में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते है पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है. साथ ही खोजी कुत्ते के माध्यम से भी चोरों के शिनाख्त की कोशिश जारी है.


Check Also

Poster 2026 01 27 113657

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

error: Content is protected !!