मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

Poster 2026 01 27 113657

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : बिहार की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। जिले के सन्हौली गांव की रहने वाली और पेशे से इंजीनियर लक्ष्मी श्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में आयोजित 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ में द्वितीय पुरस्कार जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

कठिन परिश्रम और अनुशासन से मिली सफलता

लक्ष्मी श्री, बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष व प्रमुख किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू की पुत्री हैं। एनआईटी (NIT) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे वर्तमान में प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी ‘डियो लाइट’ में एक उच्च पैकेज पर कार्यरत हैं। अपनी व्यस्त कॉरपोरेट लाइफ के बावजूद, लक्ष्मी ने इस मैराथन के लिए महीनों तक कड़ा अभ्यास किया। उनके अनुसार, यह सफलता उनके कड़े अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति उनकी सजगता का परिणाम है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देने की तैयारी

लक्ष्मी श्री केवल यहीं नहीं रुकने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, वे जल्द ही विदेश में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी अपने खान-पान और दिनचर्या को लेकर बेहद अनुशासित रहती हैं, जो उनकी इस शारीरिक सहनशक्ति का मुख्य आधार है।

40% OFF ON AMAZON, CLICK HERE & ORDER NOW

बधाइयों का तांता

​इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है। लक्ष्मी की इस सफलता पर उनके परिवार समेत पूरे किसान समाज ने गौरव व्यक्त किया है:

  • परिजनों की खुशी: पिता धीरेन्द्र सिंह टुडू, शिक्षिका माता रेखा कुमारी, इंजीनियर भाई सुधांशु शेखर, बहन शाम्भवी श्री एवं दादा जनार्दन सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
  • बिहार किसान मंच: मंच की ओर से सूर्य नारायण वर्मा, अनिल यादव, अशोक यादव, मो. नौशाद अली, पंकज चौधरी, नागेश्वर चौरसिया और बीरेन्द्र यादव सहित कई पदाधिकारियों ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
टैग:
शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!