Breaking News
IMG 20190318 WA0008 1

होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल,दी गई होली की बधाई




लाइव खगड़िया : उत्साह, उमंग व रंगों का त्योहार होली के अवसर पर नगर सभापति सीता कुमारी एवं पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव के द्वारा रविवार को स्थानीय आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

IMG 20190318 WA0006

मौके पर नगर परिषद के पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दिया.IMG 20190318 WA0005IMG 20190318 WA0007

साथ ही नगर सभापति सीता कुमारी एवं पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने उपस्थित पार्षद एवं अतिथियों को अबीर गुलाल लगाया और एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी.साथ ही सामाजिक सौहार्द व आपसी भाई-चारे का संदेश दिया गया.




मौके पर नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, नगर पार्षद सोहन चौधरी, विजय यादव, रणवीर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, शिवराज यादव, जितेंद्र गुप्ता, नवीन तुलस्यान, आफरीन बेगम ,बबीता देवी, मृदुला साहु, सरोजनी देवी, कमली देवी, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, पूर्व पार्षद पप्पू यादव, रविशचंद्र उर्फ बंटा, कोशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.सी.आर. चंदेल, डीएभी के प्राचार्य चन्द्रमणि सिंह, बापू मध्य विद्यालय के प्रधनाध्यपक चंद्रमणि मिश्रा, समाजसेवी बबलू कुमार, राजेश कुमार , कुंजबिहारी पासवान, कृष्णानंद यादव, सुनील चौरसिया, अशोक पंत , मृत्युंजय यादव,मनोज पासवान आदि उपस्थित थे.


Check Also

IMG 20260127 WA0019

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

error: Content is protected !!