Breaking News
IMG 20190220 WA0027

‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ के तहत सुझाव पेटी रथ भ्रमण को रवाना




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ सुझाव पेटी रथ’ को पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा के द्वारा बुधवार को पार्टी का झंडा दिखाकर लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए भेजा गया.वहीं उन्होंने बताया कि रथ जिले के सभी शक्ति केंद्र (पंचायत ) पर जाकर आगामी लोकसभा के लिए सुझाव पेटी संकल्प पत्र में आम जनता की राय संग्रह करेगा.जिसमें किसान की बात , युवाओं की बात, महिलाओं की बात, समाजसेवी की बात , सुशासन की बात , अर्थव्यवस्था की बात , इन्फ्राट्रक्चर ,शिक्षा ,राष्ट्र सुरक्षा, विदेश नीति , संस्कृति धरोहर आदि जैसे 12 महत्वपूर्ण विषयों पर जनता से सुझाव लिया जायेगा. इस सुझाव को आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी संकल्प पत्र में शामिल करेगी.




साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से रथ के साथ चल रहे सुझाव पेटी में अपनी राय डालकर देश की विकास की गति को रफ्तार देने में अपील किया.मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी , कंचन पटेल व रवीश चंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, बिंदेश्वरी महतो, जिला मीडिया प्रभारी सह जिला संयोजक आईटी सेल मनीष कुमार राय (गुड्डू), जिला मंत्री संजीत कुमार साह, वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव, रवि सिंह राजपूत ,शत्रुघ्नन भगत आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!