Breaking News

सीमांचल ट्रेन हादसा : मृतकों के परिजनों को विधायक ने सौंपा 4-4 लाख का चेक

Milan 2




लाइव खगड़िया : पूर्व मध्य रेलवे के बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड के सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप रविवार की अहले सुबह हुई सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 बलुआही निवासी इन्द्रा देवी तथा इलचा देवी की भी मौत हो गई थी.जिसके उपरांत सोमवार को खगड़िया के विधायक पूनम देवी यादव मृतकों के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिजनों को सांत्वना दिया.साथ ही विधायक ने बिहार सरकार स्तर पर मिलने वाले अनुग्रह अनुदान की राशि मद से मृतक इन्द्रा देवी के पति योगेन्द्र प्रसाद यादव तथा इलचा देवी के पुत्र मुन्ना यादव को चार-चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया.

IMG 20190204 WA0003




मौके नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेता बिक्रम यादव,सदर अंचलाधिकारी, अंचल नाजीर गौतम कुमार, राजस्व कर्मचारी गंगा देवी, युवा जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार यादव, राजद नेता प्रमोद यादव, बिहार नगर -ग्राम कल्याण परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा, अंगद यादव आदि मौजूद थे.

1 Copy



Check Also

Poster 2026 01 27 113657

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

error: Content is protected !!