Breaking News

शहर दिखेगा चकाचक,दोनों शाम होगी सफाई,नगर सभापति ने दिया निर्देश





लाइव खगड़िया : नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को नगर सभापति सीता कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की एक बैठक आयोजित की गई.मौके पर ने शहर की साफ-सफाई पर बल देते हुए स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं किया जायेगा.शहर हमेशा साफ-सुथरा दिखे इसके लिए शहर में सुबह व शाम दोनों वक्त सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये.साथ ही नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई का मॉनिटरिंग करने की बातें कही गई.

PhotoText 141 Copy

वहीं शहर के स्टेशन रोड की क्षतिग्रस्त सड़क को अविलंब मरम्मति कराने का प्रस्ताव पारित किया गया.साथ ही कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि पूरे शहर के क्षतिग्रस्त क्रॉस ड्रेन का प्राक्कलन तैयार कर उसका मरम्मत कार्य कराया जाये.साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के शेष बचे जगहों पर भी हाईमास्ट लाईट लगाने के लिए नगर विकास से मन्तव्य के उपरांत लगाने का निर्णय लिया गया.




IMG 20181231 WA0011

मौके पर शहर की सफाई के मद्देनजर निकल रहे कूड़े को डंप करने के लिए शहर से पांच किलोमीटर के अंदर जमीन खरीद को लेकर तीन सदस्यीय एक कमेटी बनाई गई.जो जमीन क्रय की प्रक्रिया में पहल करेगी.जबकि बड़े नाले को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से बात कर मामले पर कारवाई करें.

Milan 2Niranjan

मौके पर नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल ,सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पूनम कुमारी,आफरीन बेगम,कार्यपालक पदाधिकारी राजेश,कनीय अभियंता रौशन कुमार,प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, स्वचछता निरीक्षक राजीव रंजन आदि मौजूद थे.



Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!