Breaking News

बोले सांसद चौ. महबूब अली कैसर,शुक्रगुजार हूं लोजपा का




लाइव खगड़िया : लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम ने किया.मौके पर लोजपा के स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर सहित पार्टी के अन्य नेताओं के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया.

IMG 20181128 WA0006

वहीं सांसद में अपने संबोधन में कांग्रेस छोड़ने के बाद लोजपा द्वारा उन्हें पार्टी में जगह दिए जानेे पर पार्टी सुप्रीमो के प्रति शुक्रगुजार व्यक्त करते हुए कहा कि लोजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. साथ ही उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए खगड़िया संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया.वहीं उन्होंने लोजपा नेतृत्व की भी प्रशंसा की.



जबकि लोजपा के जिलाध्यक्ष मो.मासूम ने अपने संबोधन में कहा कि लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का खगड़िया गृह जिला है.जिन्होनें 19 वर्ष पूर्व आज के दिन ही गरीबों,शोषितों व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई के लिए लोजपा की बुनियाद रखी थी.मौके पर लोजपा के पूर्व विधायक सुनीता शर्मा,दलित सेना संगठन सचिव विभूति यादव,जिला प्रवक्ता रतन पासवान, युवा लोजपा के जिला जिलाध्यक्ष गुरुदेव पासवान,दलित सेना के जिलाध्यक्ष विद्यानंद पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता देवी सहित पार्टी के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष व पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!