Breaking News

श्री LED बल्ब की गुणवत्ता बयां कर रहा दो युवाओं के सफलता की कहानी

लाइव खगड़िया : किसी भी प्रोडक्ट को बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए उसकी गुणवत्ता और सर्विस का विशेष महत्त्व होता है.मार्केट की गलाकाटू प्रतियोगिता एवं पॉपुलर ब्रांडों के बीच विगत 1 साल में जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित श्री लेड एलईडी बल्ब निर्माण इकाई का प्रोडक्ट जिला सहित प्रदेश के बाजारों में जगह बनाने में सफल रहा है.साथ ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर फरकिया की मिट्टी पर अपने हुनर का जादूगरी दिखाने का स्थानीय दो युवा ई.सौरभ कुमार एवं श्रवण कुमार राय ने जो जिद ठानी थी उनके सपने को भी नई उड़ान मिल गई है.

IMG 20181029 WA0004

आरंभ में कंपनी द्वारा सिर्फ 9 वाट के एलईडी बल्ब का निर्माण किया जा रहा था.लेकिन ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और बाजार की बढती मांग के बीच अब श्री लेड बल्ब इकाई .5 वाट, 3 वाट,5 वाट,7 वाट, 9 वाट, 12 वाट ,15 वाट,20 वाट तक का एलईडी बल्ब का निर्माण शुरू कर दिया है.साथ ही कंपनी का 9 वाट का इमरजेंसी एलईडी बल्ब भी बाजारों में खासा पॉपुलर रहा है.इतना ही नहीं ग्राहकों की डिमांड के बाद कंपनी ने स्ट्रीट लाइट और फ्लड लाइट का भी निर्माण शुरू कर दिया है.

IMG 20181029 WA0003

श्री लेड एलईडी बल्ब की गुणवत्ता पर ग्राहकों के विश्वास का मुहर लगने के बाद अब कंपनी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की मुहिम में जुट गई है.ग्राहकों को गारंटी अवधि में अन्य कंपनियों के बल्ब पर रिप्लेसमेंट में आने वाली समस्या जैसी अवधारणा को बदलने की कवायद श्री लेड एलईडी बल्ब कंपनी ने शुरू कर दिया है.

IMG 20181029 WA0002

गारंटी अवधि में खराब हुए बल्बों को हाथों-हाथ रिप्लेसमेंट के साथ अब कंपनी के प्रतिनिधि घर-घर पहुंचकर अपने ब्रांड के फ्यूज बल्ब एकत्रित करने की योजना पर कार्य आरंभ कर दिया है. निश्चय इस योजना के धरातल पर उतरते ही ग्राहकों को घर तक कंपनी की सर्विस मिलने लगेगी. उधर दीपावली के मौके पर बाजारों में श्री लेड एलईडी बल्ब की बढती मांगों के बीच फैक्ट्री में रोजाना 15 घंटे से अधिक का कार्य किया जा रहा है.जो कि ना सिर्फ बल्ब की गुणवत्ता की बल्कि स्थानीय दो युवाओं के सफलता की एक नई कहानी भी कह रही है.

IMG 20181029 WA0001IMG 20181025 WA0001

Check Also

IMG 20260127 WA0019

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

error: Content is protected !!