Breaking News

जिले में जल्द ही भ्रमण को निकलेगा अटल जनसंपर्क अभियान रथ

लाइव खगड़िया : अटल सेना की एक बैठक का आयोजन बुधवार को स्थानीय मंगलम विवाह भवन में किया गया.जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने. किया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पांडेय,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी डॉ. ऋषिकेश नंदन, प्रदेश महामंत्री सह कोषाध्यक्ष राजीव पांडेय भी उपस्थिति थे.IMG 20180919 WA0030

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य एक बूथ 20 यूथ है और आगामी लोकसभा चुनाव में अटल सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.वहीं संबोधित करते हुए युवा मोर्च के प्रदेश महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ. ऋषिकेश नंदन ने कहा कि किसी भी संगठन में युवाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बड़ी जीत हम युवाओं के बलबूते पर ही जीत सकते हैं.साथ ही उन्होंने कहा कि अटल सेना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने के लिए धरातल पर कार्य कर रही है.IMG 20180919 WA0032

वहीं आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि बहुत जल्द संपूर्ण जिला में अटल जनसंपर्क अभियान रथ का भ्रमण शुरू किया जाएगा.इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजीव पांडे ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओंकी विस्तृत जानकारी दी.मौके पर अमित कुमार,ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में अटल सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे.IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!