Breaking News
Poster 2026 03 26 032256

25 हजार का इनामी अपराधी महेशखूंट चौक से गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : जिले के कुख्यात और 25,000 रुपये के इनामी अपराधी चन्दन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार वांछित और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।

संयुक्त टीम ने महेशखूँट चौक से दबोचा

गोगरी थाना, खगड़िया की DIU टीम और पटना की STF (SOG-03) टीम के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर चंदन यादव को जिले के महेशखूँट चौक से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अपराधी की पहचान चन्दन यादव के रूप में हुई है, जो गोगरी थाना क्षेत्र के नयाटोला तौफीर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, चंदन यादव पर हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

दर्ज मुख्य मामले:

  • गोगरी थाना कांड संख्या 274/25: इसमें अभियुक्त के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
  • अन्य आपराधिक मामले: अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गोगरी और महेशखूँट थानों में चोरी, मारपीट और रंगदारी से जुड़े कई पुराने मामले (कांड सं0 412/23, 148/24, 191/24 और 42/25) शामिल हैं।

छापामारी टीम के मुख्य सदस्य

पुलिस अभियान में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे:

  • ​पु०नि० सह थानाध्यक्ष परशुराम सिंह (गोगरी थाना)
  • ​पु०अ०नि० सुजीत कुमार (महेशखूँट थाना)
  • ​DIU टीम, खगड़िया
  • ​STF (SOG-03), पटना

Check Also

IMG 20260318 WA0037

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

error: Content is protected !!