लाइव खगड़िया : जिले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों और हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महेशखूँट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देशी कट्टे के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
महेशखूँट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गौछारी में कपिलदेव मंडल नामक व्यक्ति के घर पर अवैध हथियार और कारतूस रखे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर विधिवत छापेमारी की।

अभियुक्त और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 55 वर्षीय कपिलदेव मंडल के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महेशखूँट थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज कर शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-B) a/26 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में शामिल सदस्य
छापेमारी अभियान में महेशखूँट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ परि०पु०अ०नि० उमेश कुमार, परि०पु०अ०नि० प्रमोद कुमार और BSAP के सशस्त्र बल शामिल थे।
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
