Breaking News
IMG 20260306 001903
Oplus_16908288

दो दोस्तों की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को दबोचा

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : होली के उल्लास के बीच खगड़िया और नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के विवाद में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल उद्भेदन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरकाठ निवासी गुलशन कुमार (20), नीरज कुमार (21) और अजय कुमार (उर्फ अजेश) होली के अवसर पर नवगछिया आए थे। गुलशन अपनी पत्नी को उसके मायके (मोरकहिया) छोड़ने के बाद अपने दोस्तों के साथ मौसिया ससुराल ‘बोड़वा’ गया था।

Shop Now

बुधवार शाम करीब 4 बजे वहां से निकलने के बाद तीनों युवक लापता हो गए। शुक्रवार की सुबह कलबलिया धार के पास सड़क किनारे गड्ढे से गुलशन और नीरज के शव बरामद हुए। जबकि घायल अजय कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा, जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

एसपी, नवगछिया

परिजनों में कोहराम

जैसे ही गुलशन और नीरज का शव भोरकाठ गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक गुलशन की शादी पिछले साल ही हुई थी और उसका महज दो महीने का एक मासूम पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस का पक्ष: “हमने मामले के सभी पहलुओं की जांच कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” – प्रेरणा कुमार, एसपी, नवगछिया

Check Also

IMG 20260220 WA0017

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, पूर्णिया छात्र JDU जिलाध्यक्ष की मौत, तीन घायल

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, पूर्णिया छात्र JDU जिलाध्यक्ष की मौत, तीन घायल

error: Content is protected !!