Breaking News
IMG 20260212 145200
Oplus_16908288

इश्क में ‘इमरजेंसी’ ! महिला अधिकारी ने उठाया खौफनाक कदम !

लाइव खगड़िया : चर्चाओं में चल रही बातें अफवाह है या फिर हकीकत यह तो कहना मुश्किल है। लेकिन यह सच है कि प्यार जब परवान चढ़ता है, तो इंसान पद और प्रतिष्ठा सब भूल जाता है। कुछ ऐसी ही चर्चाएं जिले में चल रही है. चर्चाएं है कि एक महिला ऑफिसर ने प्रेम प्रसंग की वजह से अपनी जान देने की कोशिश की।

चुनावी ड्यूटी में शुरू हुई ‘लव स्टोरी’ !

चर्चाएं और एक मीडिया रिपोर्ट पर यदि विश्वास करें तो यह प्रेम कहानी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई थी। महिला अधिकारी अपने ही जूनियर पदाधिकारी से दिल लगा बैठीं। घंटों लंबी बातें और मुलाकातों का सिलसिला ऐसा चला कि बात शादी तक पहुँच गई।

तकरार, इनकार और फिर… खौफनाक कदम

मंगलवार की रात यह प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसा उभर कर सामने आया. रिपोर्ट के अनुसार शादी की बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच तकरार इतना बढ़ गया कि महिला अधिकारी ने नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली. इतना ही नहीं जब नींद की गोलियों से बात नहीं बनी तो महिला अधिकारी ने गुस्से व हताशा में ब्लेड से अपने बाएं हाथ की नस काट ली. चर्चाएं है कि प्रेमी अधिकारी ने फिलहाल शादी करने से इनकार कर दिया था.

56% Off, Shop Now

अस्पताल में सस्पेंस

घटना के बाद आनंद-फानन में महिला अधिकारी को सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बुधवार की सुबह जब उन्हें होश आया, तो सबसे पहले उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया।

अस्पताल प्रशासन और आधिकारिक बयान

सदर अस्पताल के प्रबंधक के अनुसार, महिला अधिकारी को नींद न आने और कमजोरी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। हालांकि, सिविल सर्जन ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने जानबूझकर कोई दवा खाई है या अनजाने में। लेकिन वर्तमान में वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

आत्महत्या के प्रयास की चर्चा

​अस्पताल के सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, मामला तनाव से जुड़ा हो सकता है:

  • निशान और चोट: जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो उनके दाहिने हाथ पर दो जगहों पर जख्म के निशान थे, जिनका उपचार किया गया है।
  • दवा का सेवन: कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार, उन्होंने अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन किया था।
  • ड्यूटी से इनकार: बताया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी इंटर परीक्षा में लगी थी, लेकिन तीन दिन पहले ही उन्होंने ड्यूटी करने में असमर्थता जताई थी।

प्रशासनिक हलचल

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के ICU के बाहर महिला थाना की पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी महिला अधिकारी का हालचाल जानने अस्पताल पहुँच रहे थे।

सोर्स : दैनिक अखबार

Check Also

IMG 20260211 WA0030

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली, समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली, समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

error: Content is protected !!