लाइव खगड़िया : पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खगड़िया जिले के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल 50,000 रुपये के इनामी अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ दिल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चित्रगुप्तनगर थाना, डीआईयू (DIU) टीम खगड़िया और एसटीएफ (STF SOG-03) पटना की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
सुल्तानगंज में छापेमारी कर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अपराधी दिलखुश कुमार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे धर दबोचा।

Available On Amazon, Click Here & Order Now
गंभीर मामलों में था वांछित
गिरफ्तार अभियुक्त दिलखुश कुमार, जो परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग का निवासी है, पर हत्या, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। मुख्य रूप से वह चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 86/25 (दिनांक 13.08.2025) में वांछित था।
अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड:
- चित्रगुप्तनगर थाना: हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
- परबत्ता थाना (कांड सं. 201/24): चोरी और झपटमारी (धारा 379/356 भा.द.वि.) के मामले।
- पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक संपर्कों और इतिहास खंगालने में जुटी है।
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
