लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने और शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए शिक्षा विभाग ने नवंबर 2025 की ‘टीचर ऑफ द मंथ’ सूची जारी कर दी है। जिले के सातों प्रखंडों से चयनित एक-एक शिक्षक-शिक्षिका को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र के निर्देशानुसार जारी सूची में निम्नलिखित शिक्षकों ने अपनी जगह बनाई है:
- परबत्ता: निशा भारती (मध्य मकतब, इस्लामपुर)
- अलौली: दीपाली (लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शुम्भा गाजीघाट)
- खगड़िया: अनुभूति (इंटर स्कूल, मेहसोडी)
- गोगरी: मोनालिसा (नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, सछिटा बाबा)
- बेलदौर: रेखा कुमारी (प्राथमिक विद्यालय, वारूण)
- मानसी: मुकेश कुमार (प्राथमिक मकतब, छोटी बलहा)
- चौथम: विशाल यादव (मध्य विद्यालय, गढ़िया)
सम्मान समारोह का आयोजन
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोंड ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा:
”इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाना है। जब शिक्षकों के समर्पण को पहचान मिलती है, तो वे स्कूलों में एक बेहतर और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं।”
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
