Breaking News
IMG 20250608 WA0017 1 Scaled

लोगों को बच्चों के भविष्य के लिए करना चाहिए वोट : प्रशांत किशोर

लाइव खगड़िया : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर रविवार को‌ खगड़िया पहुंचे. इसके पहले उन्होंने सुबह में बेगूसराय स्थित सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की. खगड़िया पहुंचने पर प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों व फूल- माला के साथ जोरदार स्वागत किया. प्रशांत किशोर के पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था.

प्रशांत किशोर ने जिले के मथुरापुर मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया. वहीं पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उनको‌ सम्मानित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं. जिससे आम लोग परेशान हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह यहां लोगों को जागरूक करने आए हैं कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए. जनता इस बात से संतुष्ट है कि उसे पांच किलो अनाज, सिलेंडर और बिजली मिल रही है. लेकिन जनता यह नहीं सोचती कि उसके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है.

इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने‌ खगड़िया की जनता से अपील की कि लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिए. अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें.

प्रशांत किशोर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वोट बिहार के लोगों का है. इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए. जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री गुजरात में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए. साथ ही प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए. साथ‌ ही उन्होंने कहा कि इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए.

Check Also

IMG 20260315 161356

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

error: Content is protected !!