Breaking News
IMG 20240424 WA0000 2

ट्रक व कार के बीच टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत व 2 घायल

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव के निकट सोमवार की देर रात ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना में दो लोग घायल हो गए. तीनों मृतक बांका जिला के रहने वाला बताया जाता है. मृतक की पहचान बांका जिला के करहरिया निवासी अमर कुमार, शिबू कुमार एवं आयुष राज के रूप में हुई है. जबकि घायलों में मोनी देवी एवं अभिषेक कुमार का नाम शामिल है. बताया जाता है कि सभी लोग बैगनार कार से खगड़िया जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत राँको गांव बारात जा रहे थे. इसी दौरान जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव के निकट कार हादसे का शिकार हो गया. बताया जाता है कि शिबू और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अमन कुमार का मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गया.

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक के ड्राइवर वेस्ट बंगाल अंतर्गत जिला बर्धमान के बरिया थाना स्थित आसनसोल निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

इधर घटना की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गया श. बताया जाता है कि एक महीने के अंदर दो बारात वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है. इससे पहले भी पसराहा में बारात वाहन के दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!