Breaking News
IMG 20240419 WA0000

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आरंभ

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर मोजाहिदपुर परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय बालक – बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. वहीं परबत्ता नगर पंचायत चैयरमेन अर्चना देवी एवं चैयरमेन प्रतिनिधि रंजीत साह ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया. जिसके बाद चैयरमेन ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनका हौसला अफजाई किया. मैच देखने के लिए परबत्ता प्रखंड के खेलप्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे.

बालक वर्ग में उद्घाटन मैच मोजाहिदपुर बनाम बिशौनी के बीच खेला गया. जिसमें मोजाहिदपुर ने बिसौनी को परास्त किया. प्रतियोगिता का दूसरा मैच कहलगांव बनाम नारायणपुर, तीसरा मैच चकप्रयाग बनाम ठुठ्ठी एवं चौथा मैच नवगछिया बना युवा पलटन के बीच खेला गया. जिसमें कहलगांव, चकप्रयाग एवं युवा पलटन टीम विजयी रही. मोजाहिदपुर, कहलगांव, चकप्रयाग एवं युवा पलटन टीम सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा. उधर बालिका वर्ग में बीएमसी क्लब, साहेबगंज, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, परबत्ता, खगड़िया ( A), खगड़िया (B) टीम भाग ले रही है.

Check Also

IMG 20260210 WA0027 2 Scaled

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

error: Content is protected !!