Breaking News
Sindoor 650 041717021720 1

शादीशुदा महिला की मांग में जबरन डाला सिंदूर और फिर कर लिया गया अगवा !

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि एकतरफा प्यार में पागल युवक ने एक शादीशुदा महिला के मांग में खुलेआम सिंदूर भर दिया और फिर जबरन उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा. फिर तो‌ वहां हंगामा खड़ा हो गया. बाद में काफी मशक्कत के बाद महिला अपने घर वापस‌ लौट सकी और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पीड़िता ने आरोपी पर अपने पति व‌ सास के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. जबकि घटना के अगले दिन पीड़िता का अगवा भी कर लिये जाने का आरोप लगा‌ है.

मामले में‌ पीड़िता का आरोप है कि वे अपनी दुकान पर बैठी थी. इसी दौरान आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आया और जबरन उसकी मांग सिंदूर से भर दिया. साथ ही इसका विरोध करने पर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया. घटना 1 जनवरी बताया जा रहा है. जबकि अगले दिन 2 जनवरी को महिला का अगवा किये जाने की शिकायत पीड़िता के पति के द्वारा थाना में की गई है. इस संदर्भ में महिला के पति ने युवक पर पत्नी के मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने और दूसरे दिन दो साथियों के सहयोग से पत्नी का अगवा कर लेने का आरोप लगाया है. वहीं पति के द्वारा अपनी पत्नी के सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई गई है.

घटना को लेकर मड़ैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया है कि दिए गए आवेदन के आलोक में महिला की बरामदगी एवं आरोपित युवक की तलाश की जा रही है. इधर ग्रामीणों‌ में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस तत्परता पूर्वक मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!