लाइव खगड़िया : लोजपा (रा) के जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता लोजपा (रा) के शिवराज यादव ने किया. वहीं उन्होंने केक काटा और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को केक और मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
मौके पर लोजपा (रा) के जिला प्रधान महासचिव सम्मी पासवान, एससीएसटी सेल के जिला अध्यक्ष रामविलास पासवान, जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पासवान, जिला सचिव पवन यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, संसदीय बोर्ड के जिला सचिव राजकुमार सिंह, गोगरी प्रखंड उपाध्यक्ष वीरू पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, संजीव पासवान, राकेश कुमार पासवान आदि उपस्थित थे.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
