Breaking News

नशा मुक्त भारत द्वारा राजाजान में चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान

लाइव खगड़िया : नशा मुक्त भारत के द्वारा गुरूवार को मानसी प्रखंड के राजाजान गांव के वार्ड नंबर 1 में संगठन के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व मे घर-घर जाकर शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.इस अभियान के क्रम में वहां के वैसे अभिभावक को जागरूक किया गया जिनके बच्चे स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र पढाई करने नहीं जाते थे.साथ ही वैसे बच्चों को भी प्रेरित किया गया जो बच्चे लंच के बाद घर वापस चले आते हैं.IMG 20180830 WA0012मौक पर प्रेम कुमार यशवंत ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल में मिलने वाले टास्क को खुद की निगरानी में बच्चों से घर मे बनबायें और कम से कम सप्ताह में एक दिन अपने बच्चों के विभिन्न पहलूओं को जानने व समझने अभिभावक स्कूल जरूर जायें.ताकि आपके बच्चे को स्कूल में मिलने वाले शिक्षा सहित अन्य बिन्दुओं को समझा जा सके.वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद साक्षरता योद्धा के आद्री प्रतिनिधि तेजनारायन यादव ने कहा कि शिक्षा उतनी ही जरूरी है जितना खाने के लिए रोटी को समझा जाता है. मानव जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा जा सकता है.IMG 20180818 WA0025मौके पर नशा मुक्त भारत के जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार यादव, सदर प्रखण्ड संयोजक बीरू कुमार,रणवीर कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार,सन्नी कुमार,अभिनाश कुमार,मोनू कुमार,मनीष कुमार, संतोष कुमार सहित गांव के दर्जनों लोग व बच्चे उपस्थित थे.IMG 20180729 WA0009

Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!