Breaking News
1686332513170

जदयू कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, निशाने पर रही भाजपा

लाइव खगड़िया : जदयू कार्यकारिणी कमिटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में शहर के एक मिटिंग हाल में सम्पन्न हुई. कार्यक्रम में मंच का संचालन जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रभारी मुकेश विद्यार्थी तथा अलौली व बेलदौर विधान सभा के प्रभारी प्रवीण कुमार व अमर कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारी का अंग वस्त्र, बुके भेंट कर स्वागत किया गया.

मौके पर अपने संबोधन में प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने संगठन को सुदृढ़, सबल व धारदार बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये जा रहे विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलवाया. साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हर मामले में फिसड्डी रही है और देश के नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, राजतंत्र कल्चर और फासीवादी व्यवस्था से पीड़ित हैं. लेकिन आज समाजवादी विचारधारा की लड़ाई है और इस लड़ाई को हमसब आपसी मत व मनभेद त्याग कर एकजुटता से ही जीतेंगे. वहीं महागठबंधन दलों के साथ समन्वय स्थापित कर एकरूपता के साथ आगामी 15 जून को प्रखण्ड मुख्यालयों पर जातिगत गणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, संविधान- लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, दलित -गरीबों की आवास, खाद्य व अन्य योजनाओं में कटौती, किसानों की आय दुगुनी करने, एमएसपी को कानूनी मान्यता देने तथा इसका विस्तार सभी फसलों तक करने और उन्माद-उत्पाद की राजनीति पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रस्तावित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया.

इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से निर्देशित हर कार्यक्रम को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराया गया और आगामी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होगा. जिसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया.

बैठक को बेलदौर विधान सभा प्रभारी अमर कुमार सिंह, अलौली के प्रभारी प्रवीण कुमार, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार फोगला, जदयू नेत्री नीलम वर्मा, चन्दन कश्यप, अजय मंडल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, नूतन सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, विनय पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, सुनील कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, श्रीकांत सिंह, राजेश मेहता, मो जियाउल हक, मक्खन साह, फिरदोस आलम, महासचिव अनुज कुमार शर्मा, दिलीप पोद्दार, सावन कुमार, अंगद कुमार, युवा जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल, छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, रामप्रकाश सिंह, अमरेन्द्र सिंह व संजय कुमार कुशवाहा, नगर परिषद् अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल, पार्वती देवी, पूर्व प्रमुख परमानन्द राय, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जदयू श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पृथ्वी चन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह, सेवा दल के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज चौधरी, पंकज कुमार मुखिया, धनिक लाल दास, बॉबी गांधी, वकील सिंह, मनोज पटेल, फूल कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव, विनय रोशन, नवनीत कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20251024 224015

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम…

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम...

error: Content is protected !!