Breaking News
IMG 20230421 WA0219

आरोपी मुखिया के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई सराहनीय : शास्त्री

लाइव खगड़िया : “आरा के जगदीशपुर थाना अंतर्गत हरीगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे उर्फ टूना चौबे के द्वारा आवास दिवस मनाने गए पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक अजय प्रसाद को आवास लाभुकों से नजराना वसूल कर नहीं देने पर सरे-आम गाली-गलौज और अमानवीय तरीके से बर्बरतापूर्ण मारपीट करने की घटना घोर निन्दनीय है. जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है.” यह बातें राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश सचिव सह बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा जगदीशपुर थाना अध्यक्ष विलाश पासवान के द्वारा उक्त घटना में मुखिया सहित संलिप्त दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. पुलिस की य कार्रवाई सराहनीय है और ऐसी कार्रवाई से ही दबंगों की दबंगगई का दमन संभव है. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य भर के आवास कर्मी ही नहीं सभी संविदा कर्मी एक हैं और जो भी इन कर्मियों के साथ जुर्म करेगा उसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन का आगाज किया जाएगा.

इधर घटना की संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्राफ, प्रदेश सचिव शम्भु शंकर उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव राधेकृष्ण सिंह, आवास कर्मी संघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष मो खुर्शीद आलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शशिशेखर कुमार, संयोजक संतोष आर्या, सचिव मधुसूदन कुमार, पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, लेखा सहायक आकाश कुमार, राजेश कुमार, चन्दन कुमार, ग्रामीण आवास सहायक अभिनव कुमार, अभिषेक भारती, राजू कुमार, कुमार राम, राजीव रंजन, नीतीश कुमार दास, गणीत कुमार, प्रियतम कुमार, ईं रंजीत कुमार, राकेश कुमार कुशवाहा, असद उल्लाह साद, ईं अभय कुमार, सुरेश यादव, उदय,देव, गौतम, अनिकेत, सतीश, अशोक मरांडी, सुमन,मनोज, आशीष, सुमित सिन्हा, पिन्टू, नीलकमल, राजीव, धर्मेन्द्र, ललन निराला, मनीष आर्या, नीधि कुमारी, स्मिता कुमारी आदि ने घोर निन्दा की है.

Check Also

IMG 20260317 094255

मोतिहारी मुठभेड़ : एसटीएफ जवान शहीद, दो कुख्यात अपराधी ढेर; ‘वर्दी’ को दी थी बड़ी चुनौती

​मोतिहारी मुठभेड़: एसटीएफ जवान शहीद, दो कुख्यात अपराधी ढेर; 'वर्दी' को दी थी बड़ी चुनौती

error: Content is protected !!