Breaking News
1680026049700

स्वामी आगमानद जी महाराज का अवतरणोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : श्रीशिवशक्ति योग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानद जी महाराज का अवतरणोत्सव को लेकर सहरसा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. प्रथम चरण में भव्य शोभायात्रा सहरसा कॉलेज सहरसा से प्रारम्भ होकर पुरब बाजार, शंकर चौक, थाना चौक के रास्ते पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल से कचहरी ढाला होते हुए महाराणा प्रताप चौक, संजीव झा पथ होते हुए पंचवटी चौक, वायपास, तिवारी चौक होते हुए सहरसा कॉलेज पहुंचा. इस दौरान रथ सवार परमहंस स्वामी आगमानद जी महाराज के साथ बड़ी संख्या में उनके अनुयाई पैदल, दो पहिया व चारपहिया वाहनों से भ्रमण किया. इस क्रम में जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा.

शोभा यात्रा के दौरान नगर के लोगों के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा किया गया. साथ ही लोगों के लिए पेयजल, शर्बत आदि की भी व्यवस्था किया गया था. उत्तर चरण में मंच उद्घाटन के पूर्व पंडित आचार्य कौशलेंद्र झा के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया. जिसके बाद श्री ब्रजमोहन सिंह लाल बाबा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री सह सहरसा विधायक आलोक रंजन, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, नगर सभापति रेणु सिन्हा, प्राचार्य डॉ पवन यादव, रीतेश रंजन, कुंदन बाबा समेत योगपीठ के कई सदस्य उपस्थित थे.

वहीं अतिथियों को उत्सव समिति के द्वारा मिथिला परंपरा के तहत पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन व यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम सक्रिय दिखें. इस अवसर पर संजय सिंह राणा, ज्योति कुमार सिंह, रामू कुमार सिंह, सदाशिव, सेम्पू सिंह, आशीष रंजन, रत्नेश सिंह, अजित कुमार, अप्पु, कुंदन सम्राट, पिंटू तिवारी, गुड्डू तिवारी, आदि लोग कार्य व्यवस्था में तत्पर दिखें. बताया जाता है कि गुरुवार को परमहंस स्वामी आगमानद जी महाराज का 54 अवतरणोत्सव दिवस मनाया जाएगा.

Check Also

IMG 20260317 094255

मोतिहारी मुठभेड़ : एसटीएफ जवान शहीद, दो कुख्यात अपराधी ढेर; ‘वर्दी’ को दी थी बड़ी चुनौती

​मोतिहारी मुठभेड़: एसटीएफ जवान शहीद, दो कुख्यात अपराधी ढेर; 'वर्दी' को दी थी बड़ी चुनौती

error: Content is protected !!