Breaking News

रविवार को भी होगा राखी वाले डाक का वितरण,खुले रहेंगे डाकघर

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : डाक विभाग ने रक्षा बंधन के दिन भाइयों तक बहन की राखियां पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं.पर्व के मद्देनजर विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करते हुए रविवार को भी डाकघर खुला रखने का फैसला किया है.रविवार को रक्षा बंधन के दिन भी डाकिए राखियों की डिलीवरी करेंगे.IMG 20180824 WA0035हालांकि इस दौरान सामान्य व अन्य डाक का वितरण नहीं किया जाएगा.उल्लेखनीय है कि रक्षा बंधन पर्व इस बार रविवार को है जिसे देखते हुए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं.पर्व के देखते हुए विभागीय प्रशासन ने राखियों की हर डाक संबंधित लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया है.अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टी के बावजूद हर डाक की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए. साथ ही समय का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.विभाग के फैसले के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दी है.राखियों के हर लिफाफे की छंटाई की जा रही है और उसे गंतव्य तक भेजा जा रहा है.IMG 20180824 WA0036गौरतलब है कि राखी के त्योहार के अवसर पर बहने अपने भाइयों को डाक विभाग के माध्यम से राखियां भेजती हैं.ऐसे में विभाग की तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर राखी संबंधित पते पर जरूर पहुंचे और डिलीवर रक्षा बंधन से पहले या उसी दिन हर हाल में हो.निर्देश मिलने के बाद विभागीय प्रशासन ने रविवार को भी मुख्य डाक घर खुला रखने की व्यवस्था कर ली है और डाकियों को अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिया गया है.इस क्रम में रविवार शाम तक राखियों के लिफाफों की छंटाई कर संबंधित पतों पर डिलीवरी की जाएगी.IMG 20180818 WA0025इस संदर्भ में बेगूसराय मंडल के डाक अधीक्षक सुरेश प्रसाद मंडल ने बताया है कि इस आशय का निर्देश सभी डाकघरों को जारी कर दिया गया है.रविवार को डाक घर खुला रहेगा और सभी डाकिए राखी गंतव्य तक पहुंचाने में लगे रहेंगे.वहीं राखियों के लिफाफों की छंटाई सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी और हर राखी वाली डाक की डिलीवरी सुनिश्चित की जायेगी.IMG 20180729 WA0009

Check Also

Poster 2026 01 27 113657

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

खगड़िया की बेटी का बेंगलुरु में जलवा, इंजीनियर लक्ष्मी श्री को राष्ट्रीय मैराथन में दूसरा स्थान

error: Content is protected !!