Breaking News
1674487616540

खगड़िया लौट रही बारात से भरी बस समस्तीपुर में दुर्घटनाग्रस्त

लाइव खगड़िया : समस्तीपुर से खगड़िया लौट रही बारात से भरी बस सोमवार की सुबह समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के समीप एनएच 28 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बारात से भरी बस की चांदचौर के पास मक्के से लदी ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों ही वाहन सड़क पर पलट गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हादसे में 10 लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है. साथ ही अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं. सभी घायल खगड़िया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि बारात खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के कमलपुर गांव से समस्तीपुर गई थी. जहां से लौटने के दौरान बारात से भरी बस दुर्घनाग्रस्त हो गई.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची मामले की जांच में जुट गई. बताया जाता है कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे. स्थानीय लोग घने कोहरे को घटना की वजह बता रहे है. हादसे में बस व ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

Check Also

IMG 20260206 WA0000

पुलिस का ‘एक्शन’ मोड : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे व्यवसायी से लूट मामले में गैंग के घर घुसी पुलिस, नगदी बरामद

पुलिस का 'एक्शन' मोड : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे व्यवसायी से लूट मामले में गैंग के घर घुसी पुलिस, नगदी बरामद

error: Content is protected !!