Breaking News
IMG 20230114 WA0382

मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

लाइव खगड़िया : मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार के आवास पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने करीब सौ कमजोर वर्ग के वृद्ध महिला एवं पुरूषों को कम्बल भेट किया.

इस अवसर पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार और जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह के द्वारा एक सौ कमजोर वर्ग के गरीब महिला और पुरूषों को चिन्हित कर कम्बल दिया गया. जो कि महापुण्य का काम है. इस भीषण ठंड में गरीब लोग परेशान रहते थे और कम्बल मिलने से उन्हें ठंड में राहत मिलेगी.

वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार ने कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार कुछ गरीबों को मदद की है और आगे भी जितना बन पड़ेगा वे ऐसा करते रहेंगे. मौके पर मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, वार्ड पार्षद अमृत राज, पूर्व नगर पार्षद दीपक चन्द्रवंशी, रणवीर कुमार, पूर्व उपप्रमुख तपेंद्र सिंह, राजद नेता आमिर खान, नंदकिशोर यादव, मनोहर सिंह आदि मौजूद थे.

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!