Breaking News
IMG 20230112 WA0317

चोरों का आतंक, एक ही रात दो दुकानों से ले उड़े 15 लाख के जेवरात

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी बाजार स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि चोरों ने दोनों दुकानों से लगभग 15 लाख रुपए की जेवरातों की चोरी कर ली है. चोरों ने दुकान के पीछे का दिवाल तोड़कर घटना को अंजाम दिया है.

दुकान संचालक जगदेव साह ने बताया कि हर दिन की तरह वे अपनी दुकान बंद कर जमालपुर नवल किशोर टोला स्थित अपने घर चले गए और सुबह में स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनके ज्वेलर्स दुकान का पीछे से दीवाल टूटा हुआ है. ऐसे में आनन-फानन में जब वे अपने दुकान पहुंच शटर खोला तो तिजोरी का सभी लॉकर टूटा हुआ पाया. उन्होंने बताया कि तिजोरी में रखा सोना का बिस्कुट एवं चांदी व सोने का गहना सहित दराज में रखा 15 हजार नगदी गायब था. पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान से लगभग 10 लाख के जेबरातों की चोरी हुई है.

उधर उसी बाजार के हनुमत ज्वेलर्स से भी शटर तोड़कर दुकान के तिजोरी में रखे 5 लाख के सोना व चांदी का गहना सहित 11 हजार नगद चोरी की खबर है. हनुमत ज्वेलर्स के संचालक रौशन कुमार ने बताया कि सुबह में उन्हें जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी तो वे दुकान पहुंचे. उन्होंने बताया है कि दुकान की तिजोरी तोड़कर सोने व चांदी का लगभग 5 लाख का गहना गायब है. पीड़ित ने चोरी की घटना की सूचना गोगरी पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही गोगरी के थानाध्यक्ष विभा कुमारी सशत्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं और मामले की छानबीन में जुट गईं हैं. इधर चोरी की घटना से व्यवसायियों में डर का माहौल बन गया है.

Check Also

IMG 20260127 181856

गोगरी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गोगरी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!