Breaking News

अपराध की योजना बनाते चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नगर थाना की पुलिस को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.इस क्रम में अपराधी अपने मंसूबे में कामयाव हो पाते इसके पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के एम.जी.मार्ग के लाल बाबू स्कूल के पास से लूटपाट की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.IMG 20180908 WA0005मौके से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल व चार मोबाइल भी बरामद किया है.साथ ही बीआरआईपीएच-8529 नंबर की एक लाल रंग की हुंडई कार भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है.गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बबुराही निवासी गुलाब यादव,खरहट निवासी गौतम कुमार व छोटू कुमार एवं फुलमलिक निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है.जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेजने की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है.IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!