Breaking News
IMG 20221220 WA0452

गोगरी नगर परिषद का मुख्य पार्षद बनीं रंजीता निषाद

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : गोगरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के चुनाव में प्रत्याशी रंजीता निषाद ने बाजी मारी है. उन्होंने आयशा खातून को 555 मतों से हराया है. जबकि तीसरे स्थान पर रूपम कुमारी रही है. मिली जानकारी के अनुसार रंजीता निषाद को 6138 मत प्राप्त हुआ कहै. जबकि दूसरे नंबर पर रही आयशा खातून को 5583 मत मिले है. वहीं रूपम कुमारी को 4343 मत प्राप्त हुआ है.

उल्लेखनीय है कि गोगरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में अंजली आनंद को 1072 मत, अनिता देवी को 2281, कंचन देवी को 694, कौशल्या देवी को 583, दीपांजली कुमारी को 791, नजानी परवीन को 2466, पूनम सिंह को 435 मत प्राप्त मिला है. जबकि प्रतिमा देवी को 1264 मत, मुस्कान कुमारी को 3005, मुमताज बेगम को 1573, रिफअत परवीन को 2240, रेणु देवी को 615, रोशन भारती को 4162, वीना पंडित 1484, संगीता देवी को 1034 एवं सुमन देवी को 2776 मत मिलने की खबर है.

Check Also

IMG 20260127 181856

गोगरी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गोगरी पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!