Breaking News
IMG 20221204 WA0214

बदमाशों ने गोली मारकर की अधेड़ की हत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के जमालपुर-भरतखण्ड सड़क पर झंझरा पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम गोली मारकर एक अधेड़ की बदमाशों ने हत्या कर दी है. मृतक की पहचान जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलकुंडा गांव निवासी प्रमोद मल्लिक के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वे अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे और अपराधियों ने पेट्रोल पंप के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

घटना की सूचना पर पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक झाड़-फूंक करने के लिये आता था और आज भी वे झाड़-फूंक करने आया था. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने पीछे से उनके सिर मे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी.

Check Also

IMG 20260104 170922 1

पसराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 754 लीटर कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पसराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 754 लीटर कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

error: Content is protected !!