Breaking News
1668607670516

किसान के घर से चोर उड़ा ले गए दो लाख नगद व कीमती सामान

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हडिया गांव के एक किसान के घर में बीती रात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक 85 वर्षीय किसान नारायण तिवारी के घर दूसरे मंजिल पर स्थिति पूजा घर का ताला तोड़कर चोरों ने ट्रंक में रखे करीब दो लाख नगद सहित कई कीमती सामानों को उड़ा लिया है.

बताया जाता है कि किसान घर के निचले तल्ले के कमरे में सोए हुए थे. उधर उनके घर के पास के ही एक मंदिर में रामध्वनी चल रहा था. इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि चोर मंदिर में लगे एक सीढ़ी के सहारे घर के छत तक पंहुचा और फिर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सभी हैरान रह गये.

बता दें कि कुलड़िया गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं. इधर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद एसआई धर्मेंद्र राम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!