Breaking News
IMG 20220918 WA0175

बुझ गया घर का आखिरी चिराग, बेटे की मौत के गम में बेसुध हुई बूढ़ी मां

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार राटन गांव के स्व उमेश साह का पुत्र 28 वर्षीय सिंटू कुमार की पोखर में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई गया.

मामले पर पंचायत के पूर्व मुखिया सदानंद महतो ने बताया है कि रविवार की शाम युवक गांव के पोखर में स्नान करने गया था. इसी दौरान वो गहरे पानी मे चला गया. हलांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सिंटू को बचाने की कोशिश. लेकिन पोखर में पानी अधिक रहने के कारण सिंटू की दम घुटने से मौत हो गई.

बताया जाता है सिंटू दो भाई था और उनके एक भाई का एक साल पहले ही मौत हो गई थी. इस बीच उनके पिता की भी बीमारी से मौत हो गई. इधर सिंटू की मौत के साथ घर का चिराग बुझ गया और अब घर में सिर्फ उनकी बूढ़ी मां बची है. जिनका घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं मृतक के बूढ़ी मां की विलाप से सभी की आंखे नम थी. इधर गोगरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!