Breaking News
IMG 20220821 235608

बदमाशों का खाकी पर निशाना, ऑन ड्यूटी दो चौकीदार को मारी गोली

लाइव खगड़िया : जिले में बेखौफ बदमाश अब पुलिसवालों को भी निशाना बनाने लगे हैं. अलौली थाना क्षेत्र में रविवार की शाम बदमाशों ने दो चौकीदार को गोली मार दी है. गोली लगने से चौकीदार जय नारायण पासवान व चौकीदार श्यामसुंदर साह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों ही अलौली थाना के चौकीदार हैं और बदमाशों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया है, जिस वक्त दोनों ऑन ड्यूटी थे.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों चौकीदार बन्हेर बांध पर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और दोनों चौकीदार को गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल दोनों चौकीदार को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही चौकीदार जय नारायण पासवान की मौत हो गई.

बताया जाता है कि चौकीदार श्याम सुंदर साह को दो गोली लगी है. जिसमें से एक गोली उनके पंजरे में व दूसरी गोली पैर में लगी है. जबकि चौकीदार जय नारायण पासवान को सिर में गोली लगने की बातें सामने आ रही है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दोनों ही चौकीदार अलौली के हथवन के रहने वाले बताये जाते हैं.

Check Also

IMG 20260108 WA0027

अलौली हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

अलौली हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!