Breaking News
IMG 20220712 WA0175

खगड़िया को मिला 6 नया एंबुलेंस, सेवा के लिए तैयार

लाइव खगड़िया : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा उपलब्ध कराए गए 6 एंबुलेंसों को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष, सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ वाईएस प्रयासी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया. राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त 6 एंबुलेंसों में से 3 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं.

मौके पर डीटीएल अभिनंदन आनंद के द्वारा द्वारा बताया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त एंबुलेंस वाहनों में से एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले 3 में से 2 एंबुलेंसों को सदर अस्पताल एवं 1 एंबुलेंस को गोगरी रेफरल अस्पताल में तैनात किया गया है. बेसिक लाइफ सपोर्ट वाले 3 में से 1-1 एंबुलेंस को अलौली, बेलदौर एवं परबत्ता प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भेजा गया है. ताकि दूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा हेतु आवश्यक सुविधा प्राप्त हो सके. यह एंबुलेंस मरीजों को निःशुल्क सेवा प्रदान करेगी.

वहीं जिलाधिकारी ने दोनों प्रकार के एंबुलेंसों का निरीक्षण किया एवं इनमें लगे उपकरणों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि आपातकाल में इन एंबुलेंसों के माध्यम से मरीजों को इलाज हेतु अस्पताल लाने में सुविधा मिलेगी.

मौके पर सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवनंदन पासवान, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ वाईएस प्रयासी, डीपीएम हेल्थ पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, सदर अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260321 225316

बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जिला कृषि पदाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जिला कृषि पदाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

error: Content is protected !!