Breaking News
IMG 20220515 212907

व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी, नगदी सहित जेवरात ले गए चोर

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड मुख्यालय सहित नगर पंचायत के इलाकों में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. शनिवार की देर रात चोरों ने परबत्ता नगर पंचायत के एक व्यवसायी के घर करीब 2 लाख नगदी समेत 10 लाख रुपए के जेवरात उड़ा ले गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल एवं दारोगा श्याम बाबू राम घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की.

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पीड़ित परिवार के घर से सटे पेड़ पर चढ़कर उनके निर्माणाधीन मकान में प्रवेश किया होगा और फिर सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर खपरैल के मकान मे रखे ट्रंक एवं अलमीरा में रखा गहने एवं नगदी उड़ा ले गए. चोरों ने घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घटना के दौरान घर के सभी सदस्य पास के कमरे में सोए रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह में खपरैल के मकान में रखा सामान इधर+उधर बिखरा देख घर वालों के होश उड़ गए और उन्हें घटना की जानकारी हुई. बताया जाता है कि चोर बाथरूम एवं अन्य स्थानों पर लगा नल भी खोलकर साथ ले गए.

बताया जाता है कि मुन्ना भगत के मकान एवं दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है. साथ ही उनके बगल के शनि मंदिर एवं घर के पीछे विधायक के आवास में भी कई सीसीटीवी मौजूद है. इधर उदय चंद उर्फ मुन्ना भगत की पत्नी रूपम देवी के द्वारा चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है. मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया है कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जाएगा और जल्द ही चोरी के इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!