Breaking News
IMG 20220411 WA0110

जदयू की बैठक, आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

लाइव खगड़िया : जदयू के कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती के परिप्रेक्ष्य में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष बबलू मंडल ने किया.

मौके पर बाबा साहेब भीम राव की जयंती धूमधाम पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गई. वहीं बताया गया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों के अनुसूचित जाति टोला में 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया जायेगा. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इन वर्गों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा भी की जायेगी. बैठक में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह, जिला महासचिव रामबिलास महतो, उमेश सिंह पटेल, रामाशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनुज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!