Breaking News
IMG 20220328 WA0169

चैती दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

लाइव खगड़िया : शहर के राजेन्द्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा व रामनवमी मेला के आयोजन को लेकर रविवार को श्री श्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अघ्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता ने किया, बैठक में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति व सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में भव्य पंडाल व तोरण द्वार का निर्माण, रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट, आगन्तुक श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था, मेला में खोए अथवा पाए गए बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचाने हेतु सूचना केंद्र की स्थापना, शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा के लिए नौजवानों की तैनाती का निर्णय लिया गया. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा मिकी माउस की व्यवस्था होने की बातें कहीं गई, साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर निरोधात्मक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया.

मौके पर संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि राजेंद्र चौक का बसंती चैती दुर्गा मेला ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर है. वहीं समिति के सचिव पंकज कुमार रंजन ने नगर वासियों से मेला के सफल आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील किया. जबकि समाजसेवी स समिति के कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार प्रिंस ने चैती दुर्गा पूजा व मेला के आयोजन में अबतक सहयोग करने वाले व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन के सफलता की जिम्मेदारी शहरवासियों सहित नगर प्रशासन को निःस्वार्थ भाव लेनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी मेले के दौरान कोविड -19 संक्रमण के बचाव लेकर पूरा ख्याल रखा जाएगा और इसके लिए समिति के द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

बैठक में उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपसचिव राजकुमार जायसवाल, युवा अध्यक्ष वकील यादव, भूषण यादव, कुणाल यादव, सदानंद यादव, गुंजन सिंह, बंटी गुप्ता, लक्ष्मण यादव, मनोहर देव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260214 WA0026

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

error: Content is protected !!