Breaking News
IMG 20220207 WA0229

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक करना गांव का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार युवक घर के पास ही कुछ कार्य कर रहा था. इसी दौरान वो विद्युत प्रवाहित कटे हुए तार की संपर्क में आ गया.




घटना के बाद उसे आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन वहां चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने आवश्यक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान इंद्रदेव सिंह के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है.

घटना की खबर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की मौत की खबर से परिजनों सहित ग्रामीणों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है.

Check Also

IMG 20260313 WA0050

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

error: Content is protected !!