Breaking News
IMG 20220111 WA0151

एनएच-31 पर ट्रक की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

IMG 20211226 200210 499

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेंशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर काजीचक पेट्रोल पंप के समीप पर तेज रफ्तार की एक ट्रक ने पशुपालक को आपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पशुपालक की मौके पर ही मौत हो गई हुई.




घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. मृतक की पहचान महेशखुंट थाना क्षेत्र के सलीम नगर (वार्ड नंबर 14) निवासी 48 वर्षीय मो नौशाद के रूप में हुई है.

20211231 091631

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपनी भैंस को चराने जा रहा था. इस क्रम में एनएच-31 पार करने के दौरान तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया.

20211231 08545920211222 135245

घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. बहरहाल पुलिस ट्रक के मालिक की पहचान में जुटी गई है.



Check Also

IMG 20260318 WA0037

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

error: Content is protected !!