Breaking News
IMG 20220110 WA0172

एनएच-31 पर बस व मैजिक के बीच टक्कर, दो की मौत

IMG 20211226 200210 499

20211231 085459

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर मालवाहक मैजिक एवं बस के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई है. घटना गौछारी के समीप का है. मृतक मैजिक का चालक और उपचालक बताया जाता है. उपचालक को यूपी के बलिया का 75 वर्षीय रामदेव यादव कहा जा रहा है. जबकि चालक की पहचान 30 वर्षीय परवेज आलम के रूप में हुई है. हलांकि वह कहां का निवासी है, इस बात का पता समाचार प्रेषण तक नहीं चल पाया था.




मिली जानकारी के अनुसार मैजिक महेशखूंट से नवगछिया की तरफ जा रही थी. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे एक बस से मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई. घटना से मैजिक के परखच्चे उड़ गए.

IMG 20220110 WA0163

वाहनों की टक्कर से उठी तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी महेशखूंट थाना पुलिस को दी गई.

20211231 091631

20211222 135245

घटना की जानकारी मिलते ही महेशखूंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस के घायल यात्रियों को इलाज के लिए महेशखूंट पीएचसी में भर्ती कराया. साथ ही ग्रामीणाें के सहयोग से मैजिक में फंसे चालक व उपचालक की लाश को भी बाहर निकाला गया. पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद एनएच-31 पर आवागमन कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहा.



Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!