Breaking News
IMG 20220105 WA0002

जिले में कोरोना ने दी दस्तक, अब लापरवाही पड़ सकती है भारी

20211231 091631

IMG 20211218 WA0170

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : कोरोना की तीसरी लहर ने राज्य के अन्य हिस्सों के साथ जिले में भी दस्तक दे दी है और जिले में पाजिटिव केस मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है. दूसरी तरफ अब भी लोग एहतियात व सतर्कता बरतने के बजाय लापरवाह नजर आ रहे हैं. जो कि आनेवाले दिनों में जिलेवासियों पर भारी पड़ सकती है.





प्रशासनिक स्तर से बुधवार को मिली रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5 हो गई है. जबकि अबतक जिले के बाहर खगड़िया के 17 निवासी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. जिले में 3 कन्टेंटमेंट जोन बनाये गए है. साथ ही बुधवार को जांच के लिए कुल 3684 लोगों का सैंपल लिया गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार तक जिले के सदर प्रखंड के भदास सहित सदर अस्पताल के एक अधिकारी भी कोविड पाजीटिव पाये गए थे. जबकि महेशखुंट में भी दो मरीज मिला था. जबकि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और अब यह आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है.

20211231 20394220211231 08592620211226 19412620211226 204754

उधर बाजार में उमड़ रही भीड़ एवं लोगों द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करना चिंता का विषय बनता जा रहा है. हलांकि गुरूवार से नाइट कर्फ्यू के साथ कुछ प्रतिबंध भी लागू हो जायेगा. बावजूद इसके लोगों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करना एवं शारीरिक दूरी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अबतक जो स्थिति उभर कर सामने आ रही है उसमें बाजार की स्थिति कुछ अच्छी नहीं है. सब्जी बाजार हो या दुकान, सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट संस्थान, हर जगह लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं. हर जगह शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है.



Check Also

FB IMG 1770034725142

डीएम ने किया ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

डीएम ने किया 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद, 14 अप्रैल तक सभी योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने का लक्ष्य

error: Content is protected !!