Breaking News
1615890174 9564

बिहार में 6 से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू

20211231 091631

IMG 20211218 WA0170

लाइव खगड़िया : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है.

20211231 203942

20211231 085926

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा. जो कि फिलहाल 6 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रभाव में रहेगा. इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात के 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. जबकि सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया हैं. साथ ही सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरह से बंद रहेगा.




इधर रेस्टोरेंट्स व ढाबा 50 फ़ीसदी कैपेसिटी के साथ खुल सकेंगे. जबकि शादी – विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे. साथ ही सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी. मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2022 को जिले में आयोजित होने वाली समाज सुधार यात्रा को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

20211226 194126

20211226 204754

स्कूल व कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक की क्लास 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ चलेंगे. जबकि प्राइमरी से लेकर आठवीं तक का सभी क्लास ऑनलाइन चलाने को निर्देशित किया गया है.




देखें, गृह विभाग (विशेष शाखा) का आदेश

IMG 20220104 214627

IMG 20220104 214650

IMG 20220104 214708




Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!