Breaking News
IMG 20211231 WA0071

सियादतपुर अगुवानी पंचायत के उपमुखिया बनीं क्रांति देवी व बॉबी देवी उपसरपंच

20211231 091631IMG 20211218 WA0170

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव में निर्वाचित विभिन्न पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के शपथ ग्रहण एवं उपमुखिया एवं उपसरपंच के निर्वाचन का कार्य आईटी भवन में शुक्रवार को संपन्न हो गया. शपथ ग्रहण के अंतिम दिन परबत्ता प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाते हूए शांति पूर्ण ढंग से सियादतपुर अगुवानी, जोरावरपुर एवं तेमथा करारी पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता के साथ शराब सेवन नहीं करने का शपथ दिलाया. इस दौरान उपमुखिया एवं उपसरपंच का निर्वाचन कार्य भी संपन्न कराया गया.




मिली जानकारी के अनुसार सियादतपुर अगुवानी पंचायत से लॉटरी के माध्यम से क्रांति देवी उपमुखिया बनीं हैं. जबकि उपसरपंच पद पर बॉबी देवी निर्वाचित हुई हैं. तेमथा करारी पंचायत से उपमुखिया पद पर प्रेमा देवी, उपसरपंच पद पर विपिन मंडल को जीत मिली है. उधर जोरावरपुर पंचायत से उपमुखिया पद पर रामकेशरी कुमार व उपसरपंच पद पर पुनम देवी निर्वाचित हुई हैं.

20211231 20394220211231 08592620211226 19412620211226 204754

मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से एकजुट होकर पंचायत का विकास करने की अपील किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं बीडीओ ने बताया कि शपथ ग्रहण में के दौरान सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं.



Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!