Breaking News
IMG 20211211 WA0002

फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 दिसंबर को

IMG 20211109 WA0005

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 दिसंबर को जिले के टाउन हॉल में आयोजित किया गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर्स फेडरेशन के महासचिव विशम्बर वसु शिरकत करेंगे. साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.





वहीं बताया गया कि संगठन के संरक्षक जवाहर सिंह, अध्यक्ष राम प्रकाश आर्य, उपाध्यक्ष गुरु देव पासवान, सह सचिव अविनाश कुमार, इन्द्रदेव दास, कोषाध्यक्ष राजकिशोर साह, संगठन मंत्री रामबालक यादव, कार्यालय मंत्री तरूण कुमार, अंकेक्षण प्रताप मेहता, संतोष पासवान, राजेश सदा, आदि सम्मेलन की सफलता के लिए जुटे हुए हैं. सम्मेलन में डीलरो के हित में संगठन के प्रमुख मांगों के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी चर्चाएं होगीं.




Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!