Breaking News
IMG 20211129 WA0000

सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले टॉप 30 स्टेशनों में खगड़िया जंक्शन 21वें स्थान पर

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : पूर्व मध्य रेल के सबसे अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में खगड़िया जंक्शन 21 वें स्थान पर रहा है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम छमाही में रेलवे को खगड़िया जंक्शन से10 करोड़ 48 लाख 17 हजार 414 का राजस्व प्राप्त हुआ है. सबसे अधिक राजस्व वालें टॉप 30 केपहले स्थान पर पटना जंक्शन, दूसरे स्थान पर दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, चौथे पर दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) और पांचवें स्थान पर दरभंगा जंक्शन रहा है. इसी तरह समस्तीपुर जंक्शन सातवें स्थान पर, धनबाद आठवें स्थान पर और राजेंद्रनगर टर्मिनल नौवें स्थान पर रहा है. जबकि पाटलिपुत्र स्टेशन 14 वें स्थान पर, बक्सर 10वें और आरा 11वें स्थान पर, बरौनी 12 वें नंबर पर रहा है. टॉप 30 के सबसे निचले पायदान पर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन का नाम शामिल है. उल्लेखनीय है कि आरक्षित और अनारक्षित टिकट बिक्री से 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक छ: माह में मिले राजस्व को आधार पर टॉप 30 स्टेशनों की सूची रेलवे ने जारी की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मांगे गए आरटीआई के जवाब में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के डिप्टी सीसीएम (यात्री सुविधा) ने अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची उपलब्ध कराई है.




1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक अधिक राजस्व हासिल करने वाले टॉप 30 की सूची में टॉप पर रहे पटना जंक्शन का राजस्व 202 करोड़ 45 लाख 52 हजार 962 रुपए रहा है. जबकि दानापुर जंक्शन से 108 करोड़ 75 लाख 65 हजार 200, मुजफ्फरपुर से 84 करोड़ 99 लाख 78 हजार 368, दीनदयाल उपाध्याय से 68 करोड़ 26 लाख 19 हजार 40 और दरभंगा से 57 करोड़ 78 लाख 4 हजार 782 रुपए का राजस्व मिला है. गया से 56 करोड़ 22 लाख 48 हजार 738, समस्तीपुर से 45 करोड़ 39 लाख 78 हजार 948, धनबाद से 44 करोड़ 89 लाख 95 हजार 390, राजेंद्रनगर टर्मिनल से 43 करोड़ 45 लाख 78 हजार 112, बक्सर से 33 करोड़ 23 लाख 91 हजार 968, आरा से 28 करोड़ 89 लाख 60 हजार 441, बरौनी से 26 करोड़ 85 लाख एक हजार 155, पाटलिपुत्र से 23 करोड़ 41 लाख 90 हजार 744, हाजीपुर से 20 करोड़ 47 लाख 67 हजार 656, कोडरमा से 14 करोड़ 50 लाख 703, डेहरी ऑन सोन से 13 करोड़ 97 लाख 27 हजार 507, क्यूल से 13 करोड़ 68 लाख 15 हजार 142, बापूधाम मोतिहारी से 12 करोड़ 45 लाख 93 हजार 768, सासाराम से 11 करोड़ 1 लाख 29 हजार 320, मधुबनी से 10 करोड़ 68 लाख 21 हजार 444 रुपए राजस्व मिले हैं.

जबकि खगड़िया से 10 करोड़ 48 लाख 17 हजार 414, सोनपुर से 9 करोड़ 83 लाख 92 हजार 473, बेतिया से 9 करोड़ 72 लाख 10 हजार 894, जयनगर से 8 करोड़ 73 लाख दो हजार 659, बेगूसराय से 8 करोड़ 9 लाख 99 हजार 517, रक्सौल से 7 करोड़ 77 लाख 95 हजार 576, बगहा से 7 करोड़ 65 लाख 97 हजार 69 और सकरी से 7 करोड़ 39 लाख 66 हजार 268 रुपए का राजस्व प्राप्त हुए हैं.टॉप 30 में सबसे नीचे स्थान पर रहने वाले अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से 7 करोड़ 24 लाख 4 हजार 237 रुपए का राजस्व रहा है.



Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!