Breaking News
IMG 20211125 212229 365

पुत्र वियोग में मां ने भी तोड़ा दम

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : एक मां अपने बेटे की दिन-रात देखभाल करती है. बीमारी व ठंढ आदि में पुत्र की रक्षा के लिए उसे गोदी में सुलाती है. स्वयं रात भर जाग कर उसे लोरी सुनाकर सुलाती है और बेटे के बड़े हो जाने के बाद भी एक मां का अपने पुत्र के प्रति प्यार व दुलार कभी कम नहीं होता. लेकिन यदि असमय बेटे की मौत हो जाये तो किसी मां पर क्या गुजरती है, इस व्यथा को शब्दों में नहीं ढ़ाला जा सकता है. कुछ ऐसा ही एक मामला जिले के परबत्ता प्रखंड के कबेला पंचायत अंतर्गत जागृति टोला से सामने आया है. जहां एक मां ने अपने बेटे की मौत के बाद पुत्र वियोग में दम तोड़ दिया है.




दरअसल कबेला निवासी स्व लड्डू दास के 45 वर्षीय पुत्र नरेश दास की मौत 13 दिन पूर्व हो गया था. वे लम्बें समय से बीमार चल रहे थे. गुरूवार को उनका अंतिम श्राद्ध कर्म था और श्राद्ध कर्म के अंतिम क्षण में पुत्र वियोग में ह्रदय गति रुक जाने के कारण उनकी माता अमला देवी का भी निधन हो गया. घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

IMG 20211109 WA0005

इधर घटना जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.Vमिली जानकारी के अनुसार मुखिया के द्वारा पहले भी नरेश दास की इलाज में आर्थिक मदद किया गया था. बताया जाता है कि अमला देवी को चार पुत्र थे. जिससे बड़े पुत्र की मौत 13 दिन पूर्व हो गया था.



Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!