Breaking News
Navbharat Times

शादी का था दिन और निकलने वाली थी बारात, इस बीच दुल्हा यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

IMG 20211109 WA0005

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव से धनबाद की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक युवक को शादी का सेहरा सजने से कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार कर लिया. दरअसल धनबाद की रहने वाली एक युवती ने 39 वर्षीय राहुल कुमार पर 5 वर्षों तक शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया था.‌ मिली जानकारी के अनुसार आरोपित युवक की रविवार को ही शादी होने वाली थी और शाम में बारात निकलना था. लेकिन इसके पहले ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी जान-पहचान राहुल कुमार से 5 वर्ष पूर्व टीएपी प्लस टू उच्च विद्यालय तोपचांची मे एक साथ कार्य करने के दौरान हुई थी. युवती के अनुसार वे वर्ष 2015 में उक्त विद्यालय में व्यवसायिक प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त हुई थी और राहुल कुमार मिश्रा इसी विद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. जहां दोनों में जान पहचान हुई और फिर नजदीकयां बढ़ गई. जिसके बाद वर्ष 2016 आते-आते उनका प्यार परवान पर चढ़ा और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायी. लेकिन जब भी युवती लड़के को शादी के लिए कहती तो वह बातों को टाल देता.

युवती ने आरोप लगाया है कि राहुल लगातार शादी का झूठा प्रलोभन देकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा और इस दौरान उनकी दो बार गर्भपात भी कराया गया. जब राहुल का ट्रांसफर राजकृत उच्च विद्यालय धनबाद हो गया तो उसे बाबुआडीह धनबाद में ही एक किराए के मकान में रखा गया और वो लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन इसी बीच युवती को पता चला कि राहुल के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर दी है और गांव में 21 नवंबर को उसकी शादी होने वाली है. जिसके बाद युवती ने धनवाद थाना में मामला दर्ज कराया. जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस परबत्ता पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक को शादी वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया.


Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!