Breaking News
IMG 20211020 WA0008

बारिश की जिद पर गांव की सरकार बनाने का जज्बा भारी, देखें तस्वीरें



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : मौसम की बेरूखी व बारिश के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व में पंचायत की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में बेकरारी दिख रही है. पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिले के गोगरी प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 व 14 के 13 पंचायतों में 383 पदों के लिए 174 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग जारी है.

IMG 20211020 WA0005

IMG 20211020 WA0007

IMG 20211020 WA0001

IMG 20211020 WA0009

IMG 20211020 WA0010

IMG 20211020 153414 083

सुबह से हो ही लगातार बारिश के बीच मतदान केन्द्र पर मतदाता के कम पहुंचने की आशंकाएं गलत साबित हो रही है और गांव की सरकार बनाने में तमाम परेशानिओं के बीच मतदाता अपनी भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस क्रम में विभिन्न मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की भी लंबी कतारें देखने को मिल रही है और महिला मतदाताओं में भी गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. शाम तीन बजे तक 46.01 प्रतिशत मतदान होने की खबर है. जिसमें महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 53.36 एवं पुरूष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 39.46 बताया जा रहा है.

मतदान के दौरान बन्नी पंचायत के बूथ संख्या 1 पर जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है. बावजूद इसके मतदाता पानी में ही कतारबद्ध होकर लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह दिखाते हुए अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. हलांकि जलजमाव की स्थिति मतदाताओं सहित चुनाव कर्मियों के लिए परेशानी का सबब भी बन रहा है.

IMG 20211020 WA0006

IMG 20211020 WA0003

IMG 20211020 WA0002

उधर जिला प्रशासन ने शहरौन स्थित मतदान केन्द्र तक नदी पार के मतदाताओं की सुविधा के लिए निःशुल्क 4 नावों की व्यवस्था की है. जबकि वर्षापात के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.

IMG 20211020 WA0014

IMG 20211020 WA0012

IMG 20211020 WA0013

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं. 105 गश्ती दल अधिकारी, 26 सेक्टर व सात जोनल अधिकारी के अलावा 13 कलस्टर के अधिकारी की तैनाती की गई है. साथ ही जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष व पुलिस अधीक्षक अमीतेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी निरंतर भ्रमण कर विॉभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं.


Check Also

IMG 20260317 075008

पकड़ा गया ‘धोखे का सौदागर’, 2 करोड़ की ठगी और ₹50,000 का ईनामी ठग गिरफ्तार

पकड़ा गया 'धोखे का सौदागर', 2 करोड़ की ठगी और ₹50,000 का ईनामी ठग गिरफ्तार

error: Content is protected !!