Breaking News
IMG 20211008 WA0214

खगड़िया : गंगा में डूबी नाव, 16 यात्री थे सवार, एक महिला लापता



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत के दूधैला गंगा घाट के समीप एक छोटी नौका गंगा की उपधारा में डूब गई. बताया जाता है कि नौका पर 16 लोग सवार थे. जिनमें से अधिकतर महिलाएं ही थी. घटना के बाद 15 लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए. जबकि दूधैला निवासी शिवाकांत साह की पत्नी 50 वर्षीय प्रमिला देवी लापता बताई जा रहीं हैं.


घटना की जानकारी मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार मौके पर पहुंचे. साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच तलाशी अभियान में जुट गई थी. हालांकि समाचार संप्रेषण तक खोजी दल को सफलता नहीं मिल पाई थी. मौके पर डीएम आलोक रंजन घोष , एसपी अमितेश कुमार, सीओ अंशु प्रसून , सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण बने हुए थे.

हादसे के बाद सुरक्षित निकलने वालों में ललिता देवी (45 वर्ष) पति बूचो मंडल, सुनीता देवी( 25 वर्ष) पति गिरधारी मंडल, हिना देवी (45 वर्ष) पति अशोक मंडल, अरुणा देवी (45 वर्ष) पति डोमी मंडल, सरिता कुमार (14 वर्ष) पिता डोमी मंडल, सोनी कुमारी (08 वर्ष) पिता बासुकी मंडल, नीलम देवी (26 वर्ष) पति प्रमोद मंडल, कोमल कुमारी (09 वर्ष) पिता अखिलेश मंडल, नीलम कुमारी (14 वर्ष) पिता सिकंदर मंडल, ननकी कुमारी (12 वर्ष) पिता अशोक मंडल, अंजनी कुमारी (11वर्ष) पिता प्रमोद मंडल, कुंदन देवी (40 वर्ष) पति निरंजन मंडल, ललिता देवी (61 वर्ष) पति कपिल देव मंडल, कंचो देवी (30 वर्ष) पति मंटू मंडल, शोभा देवी (45 वर्ष) पति शिवाकांत पंडित, निरंजन मंडल (45 वर्ष) पिता स्वर्गीय दिनेश मंडल शामिल थे.

BannerMaker 21122020 135916

Check Also

IMG 20260313 WA0050

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

error: Content is protected !!